आदिल अहमद
डेस्क: आईआईटी बॉम्बे के एक हॉस्टल की कैन्टीन में कथित रूप से ‘केवल शाकाहारियों को बैठने की इजाज़त’ देने का पोस्टर लगने पर विवाद खड़ा हो गया है। कुछ छात्र संगठनो ने इसका विरोध दर्ज करवाया है। अब यह कथित पोस्टर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। संस्थान के छात्रों ने इस पहल को ‘खान-पान के आधार पर भेदभाव’ करना बताते हुए शिकायत दर्ज कराई है।
इस पोस्टर पर छात्र प्रतिनिधियों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए रविवार को आरोप लगाया कि इस पहल से ‘खान-पान के आधार पर भेदभाव’ किया जा रहा है। आंबेडकर पेरियार फुले स्टडी सर्किल (APPSC) नामक छात्र संगठन ने इस घटना की निंदा करते हुए चिपकाए गए पोस्टर फाड़ दिए हैं। वहीं इस बारे में संस्था के एक अधिकारी ने इस पोस्टर के चिपकाए जाने की पुष्टि तो की लेकिन इसे किसने चिपकाया, उसकी जानकारी होने से इनकार किया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…