आफताब फारुकी
डेस्क: मणिपुर हिंसा के दर्द लोगो के चेहरों पर दिखाई दे रहे है। मणिपुर के निवासी भारतीय फुटबॉल टीम के सदस्य चिंगलेनसाना सिंह कोनशम ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए गए एक साक्षात्कार में कहा है कि हिंसा में प्रदर्शनकारियों ने उनके घर को जला दिया। यही नही कोनशम के अनुसार, राज्य के चूराचांदपुर ज़िले में उन्होंने जो फुटबॉल मैदान बनवाया था उसे भी हिंसक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है।
हालांकि उन्होंने अपने परिजनों के वहां से सुरक्षित बाहर निकल जाने की भी जानकारी दी है। उनके अनुसार, ‘चूराचांदपुर के प्रतिभाशाली लेकिन फुटबॉल स्कूल से वंचित युवाओं को एक प्लेटफॉर्म देना, मेरा एक सपना था, जिससे कि वे पेशेवर खिलाड़ी बनें और वे नेशनल टीम तक पहुंचें। इससे उनके परिजनों को भी बड़ा सहारा मिलता।’ सिंह ने कहा, ‘यह मेरा सपना था, जो अब टूट गया है। सब कुछ बर्बाद और लूट लिया गया है। सौभाग्य से, मेरे माता-पिता, मेरा परिवार इस हिंसा से बचकर निकलने में सफल रहे। उन्हें एक राहत केंद्र में रखा गया है।‘
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…