आनंद यादव
बागपत। एक मस्जिद में नमाज अदा कराकर लौट रहे शहर काजी के बेटे को कुछ युवकों ने रोक लिया और उनके साथ अभद्रता किया। आरोप है कि उन्होंने शहर काजी के बेटे पर तमंचा तान दिया और उससे जबरन जय श्रीराम के नारे लगवाए। इतना ही नहीं उसके गले में भगवा पट्टा डाल दिया। यही नही इमाम से मारपीट भी किया गया और जान से मारने की धमकी दे डाली। एसपी बागपत के संज्ञान में मामला आने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों जितेंद्र और राहुल को भी गिरफ्तार किया हैं।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मामले में थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने एसपी से शिकायत की। एसपी की जानकारी में मामला आने के बाद एसपी ने स्थानीय पुलिस को निर्देशित किया जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अभी एक आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय पूरा मामला दबाने का प्रयास किया। वहीं, पीड़ित ने एसपी से शिकायत की तो एसपी ने कोतवाली पुलिस को फटकार लगाई। वही समाचार प्रकाशन के समय मिल रही जानकारी के अनुसार आरोपी राहुल और जीतेन्द्र का तीसरा साथी भी गिरफ्तार हो गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…