ए0 जावेद
वाराणसी: विभाग की लापरवाही किसी के लिए जानलेवा साबित हो सकती है, इसको समझने को शायद विभाग तैयार ही नही है। ख़ास तौर पर बिजली विभाग के लापरवाहियो से होती दुर्घटनाओं में कितने घरो के चराग बुझ जाते है। मगर विभाग है कि अपने लापरवाही से जागता ही नही है। ऐसे ही एक दुर्घटना का शिकार होकर दो सगे भाइयो ने आज वाराणसी के पिशाचमोचन में अपनी जान गवा दिया।
बताया जा रहा है कि बिहार के छोटे साहनी और अनिल साहनी अपने परिवार के साथ रमाकांत कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। दोनों ठेला लगाते थे। गुरुवार दोपहर बाद घर के सामने गली में स्थित स्ट्रीट लाइट के हेरिटेज पोल में उतरे करंट की चपेट में छोटे साहनी आ गया। उसे तड़पता देख बड़े भाई छोटे साहनी ने बचाने की कोशिश की। वो भी करंट की चपेट में आकर चीखने-चिल्लाने लगा। जब तक कोई कुछ समझता तब तक दोनों की सांसे थम चुकी थी। पुलिस ने दोनों शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। बताया जा रहा है कि इन्ही दोनों भाइयो के कमाई से पुरे कुनबे का पेट भरता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…