गोपाल झा
डेस्क: सर पर बाल न होना भी कभी कभी मुसीबत का सबब बन जाता है। कुछ लोग अपने इस गंजेपन को छिपाने के लिए सर पर विग लगाते है तो कुछ कैप अथवा हैट से सर ढक कर अपना गंजापन छिपाते है। सर पर बाल न होने पर लोग पूछते रहते है कि बाल कहा गए। ऐसे में खुद को स्मार्ट लुक देने के कवायद में कुछ लोग गंजापन छिपाए ही रहते है।
मिली जानकारी के मुताबिक मामला बिहार के गया जिले स्थित बजौरा गांव का है। इस गाँव में इकबाल का निकाह 10 जुलाई को होना तय हुआ था। सारी तैयारियां हो चुकी थीं। बारात लड़की वालों के यहां पधार चुकी थी। दूल्हे का सेहरा सुहाना लग रहा था। सब निपटने ही वाला था कि एक इकबाल मिया के किसी हमदर्द ने उनके सब किए कराए पर पानी फेर दिया। उसने लड़की वालों को बता दिया कि इकबाल के सिर पर बाल नहीं हैं। साथ ही ये उसकी दूसरी शादी है।
एक खबरिया पोर्टल बिहार तक की रिपोर्ट के मुताबिक ये दोनों बाते इकबाल ने लड़की वालों को बताया नही था और अपना गंजापन तथा पहली शादी को छिपा कर दूसरी शादी कर रहे थे। इन दो झूठों के साथ वो स्टेज पर पहुंचा। तभी निकाह में आए इकबाल के मोहल्ले के एक व्यक्ति ने उसका भांडा फोड़ दिया। बस फिर क्या, शादी में आए लोगों ने दूल्हे का सेहरा हटाया और पिटाई चालू कर दी।
आप वीडियो में देख सकते है कि गुसाए लोगो ने किस तरह से इकबाल की थप्पड़ो से खिदमत कर दिया। वीडियो में दूल्हा माफ़ी मांगते हुए और अपनी विग को बचाते हुए दिख रहा है। दूल्हे का सच पता चलने के बाद निकाह नहीं हुआ। उसे मार-पिटाई करके वापस भेज दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक इकबाल की पहली पत्नी और उसके घरवालों को इस शादी के बारे में नहीं पता था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…