बिहार: सर पर बाल नही विग है, ये पता चलते ही दूसरा निकाह करने पहुचे दुल्हे मियाँ को दुल्हनिया तो न मिली, भद्द पिट गई, वीडियो हुआ वायरल
Bihar: On coming to know that there is no hair on the head, the bridegroom did not get the bride when he reached for the second marriage, he was badly beaten, the video went viral

गोपाल झा
डेस्क: सर पर बाल न होना भी कभी कभी मुसीबत का सबब बन जाता है। कुछ लोग अपने इस गंजेपन को छिपाने के लिए सर पर विग लगाते है तो कुछ कैप अथवा हैट से सर ढक कर अपना गंजापन छिपाते है। सर पर बाल न होने पर लोग पूछते रहते है कि बाल कहा गए। ऐसे में खुद को स्मार्ट लुक देने के कवायद में कुछ लोग गंजापन छिपाए ही रहते है।

दूसरी शादी करने पहुंचा दूल्हा, नहीं बचा पाया अपने बाल!
गया में एक व्यक्ति दूसरी शादी करने जा पहुंचा। लड़की वालों को पता लगने के बाद दूल्हे की ऐसी खातिरदारी की कि वह अपनी 'इज्जत' भी नहीं बचा पाया।#Gaya #ViralVideo pic.twitter.com/aQ8RhHqNEb
— Bihar Tak (@BiharTakChannel) July 12, 2023
मिली जानकारी के मुताबिक मामला बिहार के गया जिले स्थित बजौरा गांव का है। इस गाँव में इकबाल का निकाह 10 जुलाई को होना तय हुआ था। सारी तैयारियां हो चुकी थीं। बारात लड़की वालों के यहां पधार चुकी थी। दूल्हे का सेहरा सुहाना लग रहा था। सब निपटने ही वाला था कि एक इकबाल मिया के किसी हमदर्द ने उनके सब किए कराए पर पानी फेर दिया। उसने लड़की वालों को बता दिया कि इकबाल के सिर पर बाल नहीं हैं। साथ ही ये उसकी दूसरी शादी है।
एक खबरिया पोर्टल बिहार तक की रिपोर्ट के मुताबिक ये दोनों बाते इकबाल ने लड़की वालों को बताया नही था और अपना गंजापन तथा पहली शादी को छिपा कर दूसरी शादी कर रहे थे। इन दो झूठों के साथ वो स्टेज पर पहुंचा। तभी निकाह में आए इकबाल के मोहल्ले के एक व्यक्ति ने उसका भांडा फोड़ दिया। बस फिर क्या, शादी में आए लोगों ने दूल्हे का सेहरा हटाया और पिटाई चालू कर दी।
आप वीडियो में देख सकते है कि गुसाए लोगो ने किस तरह से इकबाल की थप्पड़ो से खिदमत कर दिया। वीडियो में दूल्हा माफ़ी मांगते हुए और अपनी विग को बचाते हुए दिख रहा है। दूल्हे का सच पता चलने के बाद निकाह नहीं हुआ। उसे मार-पिटाई करके वापस भेज दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक इकबाल की पहली पत्नी और उसके घरवालों को इस शादी के बारे में नहीं पता था।











