शाहीन बनारसी
डेस्क: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने बयान की आलोचना करने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को उल्ट जवाब के तहत नसीहत दी है कि अगर उनको अपनी आस्था की चिंता है तो दुसरे की भी आस्था का ख्याल रखे। स्वामी प्रसाद मौर्या ने यह बयान समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए एक साक्षात्कार में दिया।
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार मौर्य ने पुष्कर धामी को नसीहत देते हुए रविवार को कहा कि सबकी आस्था मायने रखती है। यदि उन्हें अपनी आस्था की चिंता है, तो दूसरों की आस्था की भी चिंता करनी चाहिए। मौर्य ने कहा, ‘उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री जी ने भी एक तीखी टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि मौर्य जी ने हमारी आस्था को कहीं न कहीं अपने इस बयान से प्रभावित किया है।’
इसके पहले उत्तराखंड के सीएम धामी ने स्वामी बयान की आलोचना करते हुए धामी ने कहा था कि मौर्या जी का बयान अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और उन्हें लोगों की आस्था का ध्यान रखना चाहिए था। गौरतलब हो कि अपने पहले वाले बयान में स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा था कि बद्रीनाथ सहित अनेक मन्दिर बौद्ध मठ तोड़कर बनाए गए हैं।‘
उन्होंने कहा था कि ‘इसलिए आधुनिक सर्वे केवल ज्ञानवापी मस्जिद का ही नहीं, बल्कि अन्य प्रमुख मन्दिरों का भी होना चाहिए। उन्होंने कहा था, ‘यदि सर्वे हो तो इस बात का भी सर्वे हो कि मस्जिद के पहले ही नहीं, मंदिर के पहले क्या था। हम तो ये कहते हैं कि जितने भी हिंदू धर्म के तीर्थस्थल हैं, ये सब पहले बौद्ध मंदिर थे, उसे तोड़कर मंदिर बनाए गए हैं।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…