एच0 भाटिया
बरेली: बरेली के जोगी नवादा में कावड़ यात्रा गुजरने को लेकर एक बार फिर विवाद की स्थिति पैदा हो गई। बताया जाता है कि इस मार्ग पर नई परंपरा के तहत कावड डीजे के साथ निकाला जा रहा था। जिसका दुसरे समुदाय ने विरोध किया तो तनाव की स्थिति पैदा हो गई। जिसके बाद सुचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने पहले दोनों पक्षों को समझाना का प्रयास किया। मगर इसी दरमियाना यात्रा में शामिल अराजक तत्वों ने हंगामा कर दिया। जिसके बाद जिलाधिकारी और एसएसपी बरेली के आदेश पर पुलिस ने जमकर लाठी चार्ज किया।
इसके बाद कावड़ियों से डीजे बंद करके जत्था निकालने को कहा गया तो कांवड़ियों के साथ भीड़ में शामिल हुए अराजकतत्वों ने पहले पीलीभीत बाईपास पर जाम लगाया। फिर उसके बाद जत्था निकालने के दौरान तमंचे से हवाई फायरिंग भी किया। जिससे अफरातफरी का माहोल हो गया और मौके पर तनाव स्पष्ट दिखाई देने लगा। बवाल होने की संभावना देखते ही मौके पर मौजूद डीएम और एसएसपी ने फोर्स को लाठीचार्ज करने का निर्देश दे दिया।
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कहा कि माहौल बिगाड़ने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। अराजकतत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…