तारिक़ खान
मध्य प्रदेश के सीधी ज़िले में एक आदिवासी व्यक्ति पर पेशाब करने के मामले में अभियुक्त के घर पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई आज हुई है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यालय के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट में कहा गया है, ‘एनएसए लगा दिया गया है, बुलडोजर भी चला दिया गया है और अगर जरूरत पड़ी तो मामा जी अपराधियों को 10 फुट जमीन के नीचे भी गाड़ देंगे। मामाजी का संदेश साफ है, इसलिए गलत मंशा वालों मध्यप्रदेश में अपराध करने से पहले 10 बार सोच लेना।’
इस बीच सीधी प्रशासन ने अभियुक्त के घर पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई आज कर दी है। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, अभियुक्त प्रवेश शुक्ला के घर पर अवैध अतिक्रमण वाले हिस्से को प्रशासन ने बुलडोजर से ढहा दिया है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज बुद्धवार को सुबह ये कहा था, ‘गिरफ़्तारी हो गई है, वह थाने में है। कानूनी कार्रवाई हुई है। मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि अभियुक्त पर एनएसए लगेगा।’
इस घटना के बाद से सोशल मीडिया समेत कांग्रेस की ओर से भी ये दावा किया जा रहा है कि अभियुक्त प्रवेश शुक्ला बीजेपी विधायक केदारनाथ शुक्ला के प्रतिनिधि हैं, ऐसे में क्या उनके ख़िलाफ़ भी बुलडोज़र से कार्रवाई होगी? नरोत्तम मिश्रा ने बुलडोज़र चलाए जाने के सवालों पर अपने जवाब में कहा था, ‘कांग्रेस के हिसाब से बुलडोज़र नहीं चलेगा, कानून के हिसाब से बुलडोज़र चलेगा। अतिक्रमण होगा तो बुलडोज़र चलेगा।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…