ईदुल अमीन
महाराष्ट्र में कुछ दिन पहले अजित पवार आठ विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे की सरकार से जा मिले थे। अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ भी ली। इस सियासी फेरबदल के बाद शरद पवार की एनसीपी दो गुटों में बँटी हुई नज़र आ रही है। शरद पवार ने कहा कि ‘हम पार्टी को फिर से खड़ा करने के लिए काम करेंगे।’ इस बीच बुधवार दोपहर को मुंबई में शरद पवार और अजित पवार की एनसीपी विधायकों के साथ दो अलग जगहों पर बैठक भी हुई है।
संपादकीय में लिखा गया है, ‘महाराष्ट्र में जो हुआ उसके लिए बीजेपी ज़िम्मेदार है। इस पार्टी में बस मेहुल चोकसी, नीरव मोदी और विजय माल्या ही जाने से बच गए हैं। पहले को पार्टी में कोषाध्यक्ष बनाया जाएगा। दूसरे को नीति आयोग में नियुक्त किया जाएगा और तीसरे को रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया में गवर्नर बनाया जाएगा।’ अख़बार में लिखा गया है कि नैतिकता, भ्रष्टाचार पर बात करने का बीजेपी को कोई हक़ नहीं है। सामना में ये भी कहा गया है कि नई कैबिनेट में किसको क्या ज़िम्मेदारी मिलेगी, ये मुख्यमंत्री आवास पर तय होना चाहिए था लेकिन ये देवेंद्र फडणवीस के बंगले सागर में हुआ। बताते चले कि मेहुल चोकसी, नीरव मोदी, विजय माल्या तीनों पर वित्तीय धोखाधड़ी करने के आरोप हैं और ये तीनों भारत से बाहर हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…