मो0 सलीम
डेस्क: मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने मणिपुर में महिलाओं के साथ यौन शोषण के वीडियो पर कड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा है कि इस मामले में त्वरित न्याय मिलना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कार्रवाई होने पर लेटलतीफ़ी होने पर भी अपनी नाराज़गी बयां की है।
प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है कि ‘ये जघन्य अपराध हुए 77 दिन बीतने के बाद एक वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई हुई है। चाहें कोई तर्क हों या वजहें…फ़र्क़ नहीं पड़ता। हम महिलाओं को किसी खेल में मोहरा नहीं बनने दे सकते। इस समय हमारी सामूहिक शर्म और क्रोध एक स्वर में एक चीज़ के लिए व्यक्त किया जाना चाहिए…और वो है ‘त्वरित न्याय’’
इन महिलाओं के साथ बीती चार मई को मणिपुर के थाउबल ज़िले में यौन शोषण हुआ था जिसके बाद 18 मई को कांगपोकपी ज़िले में ज़ीरो एफ़आईआर दर्ज कराई गई थी। लेकिन इस मामले में पहली गिरफ़्तारी बीते बुधवार को वीडियो वायरल होने के बाद ही हुई है। और अब तक इस मामले में कुल चार लोगों को गिरफ़्तार किया जा चुका है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…