ईदुल अमीन(इनपुट-अब्दुल रज़्ज़ाक)
डेस्क: राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार सुबह एक घंटे के अंदर भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, पहला भूकंपीय झटका सुबह चार बजकर नौ मिनट पर महसूस किया गया।
इसके बाद दूसरा झटका चार बजकर बाइस मिनट और तीसरा झटका चार बजकर पच्चीस मिनट पर महसूस किया गया है। इन भूकंपीय झटकों की तीव्रता 3.1 से 4.4 के बीच दर्ज की गयी है। पुलिस कंट्रोल रूम के मुताबिक़, अब तक इस भूकंप से किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
वही राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्विटर पर लिखा है कि “जयपुर सहित प्रदेश में अन्य जगहों पर भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए हैं। उम्मीद करती हूं कि आप सभी सुरक्षित होंगे।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…