आदिल अहमद
डेस्क: बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ”पीएम मोदी बोले थे कि मैं अकेला ही सब पर भारी हूं तो फिर 30 पार्टियों को क्यों जुटा रहे हैं। 30 पार्टियों के नाम तो बताएं। हमारे पास जो भी लोग हैं, वो हमारे साथ हैं। हम संसद सत्र के वक्त भी मिलकर काम करते हैं।”
खड़गे ने कहा, ”बेंगलुरु में भी सभी पार्टी आई हैं। हम जो कर रहे हैं, उसे देखकर वो घबरा गए हैं। जिस-जिस पार्टी के टुकड़े हुए हैं, उनको वो जुटाकर अपनी संख्या को भारी संख्या दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। इसका कोई मतलब नहीं है।” बीते दिनों महाराष्ट्र में एनसीपी के नेता एकनाथ शिंदे-बीजेपी सरकार में जा मिले थे। रविवार को ओम प्रकाश राजभर भी बीजेपी के साथ चले गए हैं।
खड़गे बोले, ”वो कहते हैं कि हमारी बड़ी पार्टी है। अगर ऐसा है तो चुन हुए लोगों को क्यों ले जाते हो। जब तक कोई कांग्रेस, डीएमके, जेडीयू, एनसीपी या दूसरी पार्टियों में रहते हैं तो वो भ्रष्ट होते हैं। आपके यहां आकर वॉशिंग मशीन में वो साफ हो जाते हैं। काला कपड़ा डालकर वाइट कपड़ा डालने में मशहूर हैं। ये पहले भी आदत रही है और हम इससे डरने वाले नहीं हैं।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…