तारिक़ खान
डेस्क: आज सोमवार सुबह मध्य प्रदेश में वंदे भारत एक्सप्रेस के एक कोच में आग लग गई। रेलवे के मुताबिक़, आग को नियंत्रित कर लिया गया है और घटना में कोई घायल नहीं है।
समाचार एजेंसी एएनआई के शेयर किए वीडियो में देखा जा सकता है कि पटरी पर खड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस के एक कोच में पहियों के पास से आग निकलती दिख रही है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, ये ट्रेन भोपाल से दिल्ली के निज़ामुद्दीन स्टेशन आ रही थी।
एएनआई ने रेलवे के हवाले से बताया है कि ये आग एक कोच के बैट्री बॉक्स में लगी है। घटना कुरवाई कैथोरा स्टेशन के पास की है। आग लगने की सूचना मिलने ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौक़े पर पहुंच गई है। रेलवे ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को चोट लगने की कोई ख़बर नहीं है।
वही जानकारी देते हुए रेलवे ने बताया कि जांच पूरी करने के बाद ट्रेन को फिर से रवाना किया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…