FUERSTENWALDE, GERMANY - SEPTEMBER 03: Tesla head Elon Musk arrives to have a look at the construction site of the new Tesla Gigafactory near Berlin on September 03, 2020 near Gruenheide, Germany. Musk is currently in Germany where he met with vaccine maker CureVac on Tuesday, with which Tesla has a cooperation to build devices for producing RNA vaccines, as well as German Economy Minister Peter Altmaier yesterday. (Photo by Maja Hitij/Getty Images)
ईदुल अमीन
डेस्क: सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने शनिवार को अपने इस प्लेटफॉर्म पर पढ़े जाने वाले ट्वीट की संख्या सीमित करने का एलान किया। शनिवार को उन्होंने इस बाबत कई ट्वीट करके बताया कि अनवेरिफाइड एकाउंट से अब एक दिन में अधिकतम 1,000 पोस्ट ही पढ़े जा सकते हैं। हालांकि नए अनवेरीफाइड अकाउंट के मामले में यह सीमा केवल 500 होगी।
एलन मस्क ने कहा कि वेरिफाइड एकाउंट के मामले में एक दिन में अधिकतम 10,000 पोस्ट पढ़े जा सकते हैं। वैसे मस्क ने ट्वीट की इन संख्याओं को शनिवार को दो बार संशोधित किया। सबसे पहले किए गए ट्वीट में उन्होंने बताया था कि ‘डेटा स्क्रैपिंग’ और ‘सिस्टम मैनिपुलेशन’ के बहुत बढ़े हुए स्तर की समस्या को हल करने के लिए हमने निम्न ‘अस्थायी सीमाएं’ लागू की हैं।
उनके अनुसार, ‘‘अब वेरिफाइड अकाउंट से हर दिन 6,000 पोस्ट ही पढ़े जा सकते हैं। अनवेरीफाइड अकाउंट के मामले में यह सीमा 600 पोस्ट प्रतिदिन तक सीमित है। नए अनवेरीफाइड अकाउंट के मामले में यह सीमा 300 पोस्ट प्रतिदिन तक सीमित है।’’ मस्क ने इसके बाद एक अन्य ट्वीट में इन तीनों आंकड़ों को बदल दिया। उनके अनुसार, ये आंकड़े क्रमशः 8,000, 800 और 400 होंगे।
हालांकि एक और ट्वीट में उन्होंने इस सीमा को एक बार फिर बदलते हुए इसे 10,000, 1,000 और 500 कर दिया। वही अभी तक यह साफ नहीं है कि एलन मस्क का डेटा स्क्रैपिंग से क्या तात्पर्य है। लेकिन ऐसा लगता है कि उनकी कोशिश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कंपनियों द्वारा उपयोग किए जा रहे डेटा की बड़ी मात्रा पर अंकुश लगाना है।
सरल शब्दों में कहें तो ‘डेटा स्क्रैपिंग’ का मतलब इंटरनेट से जानकारी खींचना है। मस्क ने समझाया है कि डेटा के अत्यधिक इस्तेमाल से सामान्य उपभोक्ताओं को खराब सेवा मिल रही थी। मस्क ने जिस ‘सिस्टम मैनिपुलेशन’ की बात की, उसका मतलब अभी तक साफ नहीं है। उन्होंने अपने कदम को ‘अस्थायी आपातकालीन उपाय’ कहकर पेश किया है। ट्विटर ने पहले ही अपने एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (एपीआई) की सेवाओं के लिए उपभोक्ताओं से शुल्क लेना शुरू कर दिया है, जिसका उपयोग अक्सर तीसरे पक्ष के ऐप और रिसर्चर करते हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…