Demo pic
आदिल अहमद
डेस्क: कई दिनों से फ़्रांस में हो रही हिंसा थमने का नाम ही नहीं ले रही है। वही पेरिस के बाद देश के दूसरे बड़े शहर मस्से से सामने आ रहे वीडियोज में पुलिस आंसू गैस के गोले छोड़ती हुई और लोग इधर-उधर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। हिंसा फैलाने के आरोप में इस शहर में अब तक 56 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। वहीं सेंट्रल पेरिस में भारी पुलिस बल तैनात है। इस वजह वहां अब प्रदर्शनकारी बाहर निकल कर उपद्रव नहीं कर पा रहे हैं।
गृह मंत्री जेराल्ड दारमेनिन ने हिंसा रोकने में जुटे पुलिसकर्मियों की तारीफ की है और कहा कि उनकी वजह से पिछली रात ‘तुलनात्मक’ रूप से शांत रही। गृह मंत्रालय ने कहा है हिंसा करने के आरोप में 486 ताज़ा गिरफ्तारियां हुई हैं। शुक्रवार को 1300 गिरफ़्तारियां हुई थीं। वहीं गुरुवार को 900 लोगों को पकड़ा गया था।
सोशल मीडिया पर प्रदर्शनकारियों की ओर एकजुटता की अपील की वजह से भी लोग बड़ी तादाद में सड़कों पर निकल रहे हैं। इससे पुलिस का काम और मुश्किल होता जा रहा है। हालांकि पुलिस के जोर लगाने की वजह से प्रदर्शनकारियों की संख्या घटी है। पेरिस पुलिस ने 126 लोगों को गिरफ़्तार किया है। हिंसा और आगजनी की वजह से लगातार दूसरे दिन रात नौ बजे के बाद बसें और ट्रामें नहीं चलीं।
वही शनिवार को नानतेरे में पुलिस की गोली से मारे गए 17 वर्षीय किशोर नाहेल के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। नाहेल का शव पहले मस्जिद में रखा गया और फिर वहां से उसे दफनाने के लिए स्थानीय कब्रिस्तान ले जाया गया। इस दौरान नाहेल के परिवार वालों के समर्थन में आए लोग न्यूज़ मीडिया के लोगों को दूर रहने के लिए कहते रहे।
उसकी पढ़ाई व्यवस्थित ढंग से नहीं हुई थी। उसे अपने शहर के नजदीक सरेसनेस के कॉलेज में भर्ती कराया गया था। वहां इसे इलेक्ट्रिशियन के तौर पर ट्रेनिंग लेने के लिए भेजा गया था। नानतेरे में उसके घर के आसपास रहने वालों ने उसे अच्छे स्वभाव का किशोर बताया है। वो अपनी मां मॉनिया के साथ रहता था। उसके पिता के बारे में किसी को जानकारी नहीं है। नाहेल का आपराधिक रिकार्ड नहीं रहा है, लेकिन पुलिस उसे जानती थी। जिस दिन उसे गोली मारी गई, उस दिन उसने अपनी मां को ड्यूटी पर जाते वक्त बड़़े प्यार से विदा किया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…