शाहीन बनारसी
वाराणसी: ज्ञानवापी मस्जिद के एएसआई सर्वे हेतु आयोजित हुई प्रशासन के साथ बैठक में आज अंजुमन मसाजिद कमेटी ने साफ़ साफ़ लिखित रूप में आपत्ति पत्र अधिकारियों को देते हुवे कहा है कि हम सोमवार को होने वाले एएसआई सर्वे का बायकाट करेगे। उन्होंने इसका कारण साफ़ साफ़ बताया है कि जब मामले में हमारी याचिका सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को पेश होगी तो फिर प्रशासन और एएसआई को इतनी जल्दी क्या है?
अंजुमन मसाजिद इंतेजामिया कमेटी के जर्नल सेक्रेटरी एस0एम0 यासीन ने फोन पर हुई वार्ता के दरमियान बताया कि आज उच्चाधिकारियों के द्वारा एक बैठक के तहत हमको जानकारी प्रदान किया गया कि एएसआई के डायरेक्टर द्वारा सोमवार को मस्जिद परिसर का सर्वे करने हेतु आदेश आया है। एस0एम0 यासीन ने बताया कि एएसआई द्वारा यह पत्र मस्जिद कमेटी को नही प्रदान किया गया और रविवार को जारी पत्र है। उन्होंने बताया कि आज रविवार को एएसआई डायरेक्टर के द्वारा ऐसा पत्र जारी किया गया। जबकि अदालत ने शुक्रवार को दोपहर 4 बजे के बाद यह आदेश जारी किया था। एस0एम0 यासीन ने कहा कि अदालत द्वारा जारी आदेश की प्रति किसी भी पक्ष को अभी तक प्राप्त नही हो पाई है क्योकि शनिवार को अदालत बंद थी और आज रविवार है।
एस0एम0 यासीन ने सवाल उठाते हुवे कहा कि फिर एएसआई को आदेश की प्रति किया माध्यम से मिल गई यह बड़ा सवाल है। उन्होंने बताया कि हमने प्रशासन को लिखित रूप में प्रदान किया है कि जब मामला सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में पेश होना है तो यह सर्वे एक दिन बाद भी हो सकता है। मगर यदि सोमवार को सर्वे होता है तो हम सर्वे में शामिल नही होंगे और सर्वे का बायकाट करेगे। हम सुप्रीम कोर्ट के हुक्म का इंतज़ार करेगे। एस0एम0 यासीन ने कहा कि किसी प्रकार का हम कोई विरोध भी नही करेगे, बस सर्वे में मस्जिद कमेटी शामिल नही होगी। हम बायकाट करेगे। एसएम यासीन ने सभी से अपील किया है कि इस सर्वे का कोई भी विरोध न करे और अमन-ओ-सुकून कायम रखते शांति अख्तियार करे। हम सर्वे में शामिल नही होंगे। हम कानूनी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट में लड़ रहे है और लड़ेगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…