यश कुमार
डेस्क: जूनागढ़ और अमरेली समेत गुजरात के कई इलाकों में भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। भारी बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो गई हैं। जूनागढ़ में शनिवार को लगातार हुई भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बन गए और शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए।
शहर की सड़कों पर नदियों की तरह पानी बहता दिखा। कुछ सोसाइटी में पानी घरों के अंदर तक घुस गया, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पानी का बहाव इतना तेज़ था कि कारें और कई अन्य वाहन इसमें खिलौनों की तरह बहते दिखे।
जानकारी के अनुसार, जूनागढ़ शहर में हो रही बारिश के कारण राजकोट में मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक की। वहीं मुख्यमंत्री के सभी कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिए गए हैं। जूनागढ़ शहर में कुछ ही घंटों में 15 इंच तक भारी बारिश हुई, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति बन गई।
शहर के दरवेशनगर, गणेशनगर, जोशीपारा जैसे इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है। कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया है, जिससे लोग छत पर रहने को मजबूर हैं। जानकारी के मुताबिक, दो इलाकों कैम्ब्रिज सोसायटी और यमुनानगर में काफ़ी नुकसान हुआ है। बारिश की वजह से अहमदाबाद के कुछ इलाकों में भी जलभराव की स्थित बन गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…