शाहीन बनारसी
डेस्क: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार में मंत्री प्रतिभा शुक्ला का एक बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में है। बीते कई दिनों से टमाटर के दाम काफी बढ़े हुए हैं। दिल्ली-एनसीआर में टमाटर 100-120 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। इस दरमियान अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली प्रतिभा शुक्ला अपने एक और बयान से चर्चा में आ गई है। अतीत में लड़कियों के मोबाइल फोन इस्तेमाल करने और सजने सँवरने पर भी प्रतिभा शुक्ला बयान देकर खबरों में आई थीं।
अब एक बार फिर चर्चा में है जब उन्होंने कहा कि अगर टमाटर महंगा है तो गमला में उगा ले। जितनी भी महंगी चीज़े है खाना छोड़ दे। प्रतिभा शुक्ला से टमाटर की बढ़ी कीमतों पर सवाल पूछा गया था। इस सवाल के जवाब में प्रतिभा शुक्ला बोलीं, ‘पहली बात तो हम ये कहेंगे कि टमाटर गमले में लगा लीजिए। बहुत सारी चीज़ें महंगी हैं, खाना छोड़ दीजिए। अपने आप सस्ती हो जाएंगी।’ टमाटर की बढ़ी कीमतों पर प्रतिभा ने कहा, ‘ये कोई नया नहीं है। ये सीजन ही ऐसा है।
ख़ुद की कोशिशों का ज़िक्र करते हुए प्रतिभा कहती हैं, ‘हमने एक पोषण वाटिका बनाई है। पूरे गांव की महिलाएं घर के पिछले हिस्से में पोषण वाटिका बनाती हैं। वहां वो सब्जी उगाती हैं। टमाटर भी उसमें उगा सकती हैं। वाटिका के कारण सब्जी लेने औरतों को जाना नहीं पड़ता है। अपने पोषण वाटिका से सब्जी लेती हैं और सब्जी बनाती हैं। इसमें टमाटर भी लगाया जा सकता है। हर समस्या का एक समाधान है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…