शफी उस्मानी
डेस्क: आईपीएल के चेयरमैन अरुण कुमार धूमल ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का मुक़ाबला श्रीलंका में होगा क्योंकि रोहित शर्मा की अगुवाई वाली इंडियन क्रिकेट टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी। धूमल फ़िलहाल आईसीसी की चीफ़ एग्ज़ीक्यूटिवों की बैठक के लिए दक्षिण अफ़्रीका के डर्बन में हैं।
धूमल ने पाकिस्तानी मीडिया में बीते कुछ दिनों से आ रही उन ख़बरों का भी खंडन किया, जिनमें दावा किया जा रहा था कि भारतीय टीम पाकिस्तान जाकर खेल सकती है, क्योंकि उनके खेल मंत्री एहसान मज़ारी ने कुछ जगहों पर ऐसे दावे किए हैं। धूमल ने कहा, “ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई… जो ख़बरें चल रही हैं उसके उलट न तो भारतीय टीम पाकिस्तान जा रही है न ही हमारे सचिव जा रहे हैं। केवल शेड्यूल फ़ाइनल हुआ है।”
पीटीआई रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी टीम सिर्फ़ नेपाल के ख़िलाफ़ अपने मुल्क में एशिया कप का मुक़ाबला खेलेगी। इसके अलावा पाकिस्तान में अफ़ग़ानिस्तान बनाम बांग्लादेश, बांग्लादेश बनाम श्रीलंका और श्रीलंका बनाम अफ़ग़ानिस्तान मैच होंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…