आदिल अहमद
कानपुर: कानपुर के थाना चमनगंज क्षेत्र में एक चोरी की घटना के महज़ 24 घंटे के अन्दर चमनगंज पुलिस ने घटना का सफल अनावरण करते हुवे 2 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम एजाज़ आलम और मोहम्मद अदनान है। दोनों अभियुक्त कंघी महाल थाना बजरिया के निवासी है।
मामले के खुलासे के लिए इस्पेक्टर नवाब अहमद के नेतृत्व में एक टीम गठित हुई जिसमे इस्पेक्टर आर0पी0 सिंह, एसआई उस्मान अली, कृपा शंकर मिश्र, राहुल राणा, हे0 क़ा0 राशिद, साजिद, वकील, क़ा0 सिद्धांत कुमार, पीके श्रीवास्तव वैज्ञानिक अधिकारी फील्ड यूनिट और उनकी टीम शामिल थी। जिसने महज़ 24 घंटे के अन्दर दो अभियुक्तों एजाज अहमद और अदनान को गिरफ्तार कर चोरी गया माल शत-प्रतिशत बरामद कर लिया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त पेशावर चोर है और इससे पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके है। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही समाचार संकलन के समय तक कर रही थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…