ए0 जावेद
वाराणसी: वाराणसी के राजनारायण पार्क में आयोजित स्व0 राज नारायण स्मारक जिला फ़ुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में आज एक रोमांचक मुकाबिला देखने को मिला। धड़कने रोकने वाले इस रोमांचक मुकाबले में बनारस स्पोर्ट्स अकेडमी रेड ने 3-2 के नजदीकी अंतर से जीत हासिल किया। दर्शको द्वारा जितना हौसला अफजाई इस रोमांचक मुकाबले में बनारस स्पोर्ट्स अकेडमी के खिलाडियों की किया गया वैसी ही हौसला अफजाई यूपी एसए के खिलाडियों की भी किया गया।
इस 20 मिनट के समय में दोनों टीम एक दुसरे के गोल पोस्ट तक पहुचने में तो कामयाब रही मगर कोशिश गोल करने की सफल नही हो पाई। मैच का फैसला पेनाल्टी राउंड में हुआ जिसमे दोनों टीम को 5-5 मौके प्रदान किये गए गोल करने के। जिसमे बनारस स्पोर्टस एकेडमी रेड के जानिब से अली ज़ैद, मोहम्मद हाशिम और यासूब हसन ने गोल करने में कामयाबी हासिल किया जबकि यूपी एसए के जानिब से आयुष और मो0 नवाजिश ही गोल करने में सफल हो सके। इस प्रकार से एक रोमांचक मुकाबले में बनारस स्पोर्ट्स एकेडमी रेड को 3-2 से सिरमौर हासिल करने में सफलता प्राप्त हुई/
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चौक थाना प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा ने विजेता और उप-विजेता टीम को ट्राफी प्रदान करते हुवे दोनों के खेल की प्रशंसा किया और दोनों को ही अपने आशीष वचन प्रदान करते हुवे कहा कि जीत हेतु दोनों ही टीम का संघर्ष तारीफ के काबिल रहा है। दोनों के ही हम उज्जवल भविष्य की कामना करते है। बनारस स्पोर्ट्स एकेडमी के कोच नसीम हाशमी और यूपी एसए के कोच सतेन्द्र कुमार को भी सम्मानित किया गया। इस रोमांचक मैच का लुत्फ़ हज़ारो दर्शको ने उठाया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…