तारिक़ खान
डेस्क: पेशाब कांड के बाद चर्चा में आये मध्य प्रदेश में एक और घटना आज पुलिस ने दर्ज किया है। इस घटना में आरोप है कि एक दलित व्यक्ति के द्वारा ग्रीस लगे हाथो से गलती से छु जाने के कारण दलित युवक के चेहरे और शरीफ पर कथित रूप से मानव मल पोत दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके विवेचना शुरू कर दिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि आरोपी का नाम रामकृपाल पटेल है और वह अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय से है।
उनकी पुलिस शिकायत में कहा गया है कि यह घटना तब हुई जब वह निर्माण कार्य कर रहे थे और पटेल पास के एक हैंडपंप पर नहा रहे थे। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार अहिरवार ने स्थानीय मीडिया को बताया, ‘मेरे हाथ पर ग्रीस लगा हुआ था और गलती से वह ग्रीस पटेल पर लग गया। उसके बाद पटेल नहाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे मग में पास में पड़ा मानव मल लाए और उसे मेरे सिर और चेहरे सहित शरीर पर मल दिया। मैंने अगले दिन इस बारे में एफआईआर दर्ज कराई।’
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पटेल ने उन्हें जातिसूचक गालियां दी। अहिरवार की शिकायत के बाद पटेल को शनिवार को हिरासत में लिया गया। छतरपुर में पुलिस ने पटेल के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचारों की रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस उपमंडल अधिकारी मनमोहन सिंह बघेल ने बताया, ‘रामकृपाल पटेल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 294 (सार्वजनिक रूप से अश्लील कृत्यों या शब्दों के लिए सजा) और 506 (आपराधिक धमकी) और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…