अनुराग पाण्डेय
डेस्क: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्र की सत्तारूढ़ सरकार पर हमला बोलते हुवे कहा है कि केंद्र की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि वो महिलाओं पर हुए यौन हमले की ‘दुखद घटना’ का इस्तेमाल आरोप-प्रत्यारोप के लिए कर रही है। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के प्रति जवाबदेह हैं और उन्हें मणिपुर को लेकर सदन के अंदर बयान देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यह इतना बड़ा मुद्दा है कि प्रधानमंत्री के अलावा इस पर बहस की शुरुआत किसी और के बयान से नहीं की जा सकती है। इसके बाद गृह मंत्री या कोई दूसरे नेता इस पर अपनी बात रख सकते हैं। बताते चले कि गुजिश्ता गुरुवार से संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत हुई। उस दिन पीएम मोदी ने संसद के बाहर मणिपुर के वायरल वीडियो का ज़िक्र किया था। पीएम मोदी ने कहा, ‘मणिपुर की घटना से मेरा हृदय दुख से भरा है।
पीएम मोदी ने कहा था कि ये घटना शर्मसार करने वाली है। पाप करने वाले कितने हैं, कौन हैं वो अपनी जगह है, पर बेइज्जती पूरे देश की हो रही है। 140 करोड़ देशवासियों को शर्मसार होना पड़ रहा है। मैं मुख्यमंत्रियों से अपील करता हूं कि वो मां-बहनों की रक्षा के लिए कदम उठाएं।’ मणिपुर के साथ उन्होंने राजस्थान और छत्तीसगढ़ का भी ज़िक्र किया और कहा, ‘घटना चाहे किसी भी राज्य की हो, सरकार चाहे किसी की भी हो, नारी के सम्मान के लिए राजनीति से ऊपर उठकर काम करें।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…