तारिक़ खान
भोपाल: मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में पोस्टेड एक एसडीएम सुनील झा को नाबालिग छात्राओं से यौन उत्पीडन के आरोपो में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ़्तारी के बाद विधिक कार्यवाही कर पुलिस ने अभियुक्त एसडीएम सुनील झा को अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि इसके पूर्व सुनील झा इंदौर में पोस्टेड थे और वहाँ भी ऐसी शिकायते आई थी। जिसके बाद उनका स्थानांतरण झाबुआ कर दिया गया था।
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार झाबुआ कोतवाली थाने की सब इंस्पेक्टर वर्षा सोलंकी ने बताया कि पीड़ित छात्राओं में दो की उम्र 11 और 13 साल है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 11 जुलाई की सुबह आरोपी को अरेस्ट किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पॉक्सो स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वही इंदौर के डिविजनल कमिश्नर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम को सस्पेंड कर दिया है। हॉस्टल अधीक्षक ने बताया कि घटना के बाद से छात्राएं सदमे में हैं।
आजतक ने अपनी खबर में लिखा है कि 10 जुलाई को पुलिस थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई गई। ऍफ़आईआर में कई आपत्तिजनक हरकतों का जिक्र है जैसे कमर में हाथ डालना, सिर पर किस करना, जबरदस्ती गले लगाना और बाल सूंघना इत्यादि। पुलिस ने IPC की धारा 354, 354(A), IPC 11/12 पॉक्सो एक्ट 3(1)W (i) (ii) और SC/ST एक्ट के तहत शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि सुनील कुमार झा पिछले दो साल से झाबुआ में पोस्टेड थे। इससे पहले वो इंदौर में पोस्टेड रह चुके हैं और वहां भी उनके खिलाफ कथित छेड़छाड़ की शिकायतें सामने आई थीं, जिसके चलते उन्हें झाबुआ भेजा गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…