अनिल कुमार
पटना: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में विपक्षी दलों के जबरदस्त हंगामे के बाद बीते दो दिनों में सदन को कई बार स्थगित करना पड़ा रहा है। बीजेपी आक्रामक है और तेजस्वी यादव से उप मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देने की मांग कर रही है। जिस पर आज बुद्धवार को तेजस्वी यादव ने पलटवार करते हुवे भाजपा को झूठ बोलने की फक्ट्री और वाशिंग मशीन करार दिया है।
बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी को ‘झूठ की फैक्ट्री’ बताते हुए दावा किया कि जनता इस पर ताला लगाने वाली है। बिहार विधानसभा में बीजेपी के विधायकों ने कथित ‘लैंड फॉर जॉब्स’ घोटाले की चार्जशीट में तेजस्वी का नाम आने को लेकर जमकर हंगामा किया। जिस पर तेजस्वी यादव ने आलोचना करते हुए कहा, ‘बीजेपी झूठ बोलने की फ़ैक्ट्री है, होलसेलर भी और डिस्ट्रीब्यूटर भी है। इस फैक्ट्री पर जनता ताला लगाने वाली है।’
तेजस्वी यादव ने कहा, ‘अभी उप मुख्यमंत्री बने कुछ ही समय हुआ है, इस एक साल में मैंने कौन सा अपराध कर दिया? अभी महाराष्ट्र में छगन भुजबल जेल होकर आए हैं और अजित पवार पर कुछ दिन पहले ही चार्जशीट दायर हुई और उन्हें बीजेपी माला पहना कर स्वागत करती है। वे भ्रष्टाचारी नहीं हैं। बीजेपी वॉशिंग मशीन है। लेकिन इनका पाउडर ख़त्म हो रहा है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…