मो0 शरीफ
डेस्क: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से कई इलाके प्रभावित हैं और अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य के मंत्री जगत सिंह नेगी ने राज्य के मौजूदा हालात के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा, ‘अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से ज्यादातर लोगों की सड़क दुर्घटनाओं की वजह से हुई है। भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या ज्यादा नहीं है। कई राष्ट्रीय राजमार्ग, जिला और लिंक रोड समेत 1300 से ज्यादा सड़के प्रभावित हैं। अगले दो दिनों के लिए हम हाई अलर्ट पर हैं।’
हिमाचल प्रदेश में हो रही भारी बारिश के बीच वहां के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोगों ने अगले 24 घटों तक घरों से नहीं निकलने की अपील की है। एक वीडियो में उन्होंने कहा, ‘प्रदेश के लोगों से एक बार फिर अनुरोध करना चाहता हूं कि वो अगले 24 घंटों तक घरों में रहें। अगले 24 घंटों में बहुत तेज़ बारिश की संभावना है।’
उन्होंने तीन हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। किसी भी तरह की मदद के लिए 1100, 1070 और 1077 पर फ़ोन किया जा सकता है। उन्होंने विधायकों से अपील की है कि वो अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में लोगों की मदद करें। सीएम ने कहा कि अबतक 14 लोगों की मौत हो गई है।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘भीषण बारिश और भूस्खलन के कारण हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अन्य उत्तर भारतीय राज्यों में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। सभी शोकसंतप्त परिजनों को मैं गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की आशा करता हूं। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि राहत कार्यों में वो प्रशासन की सहायता करें। इस प्राकृतिक आपदा की कठिन चुनौती का हम सभी को मिल कर सामना करना है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…