शफी उस्मानी (अनिल कुमार)
पटना: बिहार के भीतर सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के बीच जारी सियासी बयानबाजियों के बीच सोमवार को मानसून सत्र की शुरुआत हो गई। हालांकि, सोमवार का दिन अलग-अलग दलों की बैठकों के नाम रहा। पहले महागठबंधन के तमाम दलों के नेताओं और विधायकों की बैठक और फिर सत्तारूढ़ बड़े दलों के विधायकों और विधान पार्षदों का संबंधित दलों की ओर से बुलाया जाना।
आज राजद ने अपने तमाम विधायकों और विधान पार्षदों की बैठक बुलाई थी। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने भी एमएलसी सुनील सिंह को ऐसी हिदायतें दीं कि वे मीडिया में अधिक बयानबाजी न करें। जिसके बाद वे मीडिया में ऐसा कहते नज़र आए कि वे इन तमाम बातों का अपने नेता के निर्देश का ख्याल रखेंगे। जदयू विधायक विजय कुमार चौधरी ने कहा, ‘महागठबंधन की सभी पार्टियों की बैठक हुई। सभी पार्टियों ने अपने मुद्दों को रखा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें कदम उठाने का आश्वासन दिया। सभी पार्टियों ने कहा है कि वे गठबंधन के साथ एकजुट हैं।’
बताते चलें कि आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह की ओर से इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बयानबाजी करते नज़र आए। उन्होंने सीएम के पाला बदलने को लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से भी तंज कसा था। जिसके बाद आज महागठबंधन की बैठक में खुद सीएम नीतीश कुमार ने फटकार लगाई थी।
बिहार के भीतर ‘शिक्षक बहाली’ का मुद्दा एक बार फिर से सदन और सड़कों पर आ खड़ा हुआ है। सत्तारूढ़ दल यथा जद (यू) और राजद के कई विधायक इस मसले पर शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ नज़र आ रहे हैं। राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी (भाजपा) इस मसले पर 13 जुलाई को विधानसभा मार्च करेगी, तो वहीं सीएम नीतीश कुमार ने अपने पार्टी के विधायकों और विधान पार्षदों की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए 14 जुलाई को बैठक बुलाई है, और शाम 6 बजे से भी जद (यू) के तमाम विधायकों और विधान पार्षदों की बैठक वित्त, वाणिज्यकर एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री विजय कुमार चौधरी के आवास पर होने वाली है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…