Crime

सोनभद्र: खेत से बरामद हुआ लापता महिला का शव, हत्या की आशंका

अनुराग पाण्डेय

डेस्क: आज रविवार को विंढमगंज थाना क्षेत्र के पतरिहा गांव में सड़क किनारे खेत में महिला का शव मिलने से हडकंप मच गया। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। बताते चले कि महिला के शरीर के कई हिस्सों पर गहरे जख्म और गर्दन पर काला निशान पाया गया है। घटना की सुचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने छानबीन कर घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार पतरिहा गांव निवासी लखपतिया देवी (46) शाम को घर से बस्ती की ओर निकली थी। मृतका के छोटे बेटे शंख ने बताया कि रात में उसके न लौटने पर आसपास के घरों में तलाश की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। रविवार की सुबह उसका शव घर के पीछे झरिया नाले के पास संदिग्ध परिस्थितियों में देखा गया। उसने कहा कि रात में किसी ने उसकी हत्या कर दी है। मौके पर पहुंची तीन सदस्यीय फोरेंसिक टीम ने सूक्ष्मता से निरीक्षण किया।

जांच कर रही दल ने बताया कि महिला के शरीर में कई स्थानों पर गहरे जख्म और गर्दन पर काले निशान से उसके साथ मारपीट करने की आशंका है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है। फोरेंसिक टीम में विकास कुमार हेड कांस्टेबल, भैयालाल व आनंद कुमार शामिल रहे। विंढमगंज थाना प्रभारी अरविंद गुप्ता ने बताया कि मृतका के बेटे ने इस संबंध में तहरीर दी है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई की जाएगी।

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts