तारिक़ खान
डेस्क: जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने के फ़ैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट दो अगस्त से हर रोज़ सुनवाई करेगा। केंद्र सरकार ने पाँच अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटा दिया था। साथ ही, जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया था।
केंद्र के इस फ़ैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी। मिली जानकारी के मुताबिक़, इस मामले में दायर 23 याचिकाओं को लेकर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 2 अगस्त से सर्वोच्च न्यायालय की संविधान पीठ इस पर रोज़ सुनवाई करेगी।
इन याचिकाओं पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट ने पांच जजों की एक बेंच बनाई है। ये बेंच चीफ़ जस्टिस ऑफ़ इंडिया जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में सुनवाई करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मामले में लिखित दस्तावेज़ 27 जुलाई तक जमा किए जा सकते हैं।
अदालत ने साफ़ कहा है कि उसके बाद कोई और दस्तावेज़ स्वीकार नहीं किए जाएंगे। चीफ़ जस्टिस ऑफ़ इंडिया ने अपने आदेश में कहा कि दो अगस्त से सुबह 10:30 बजे से सुनवाई शुरू होगी। ये सुनवाई सोमवार से शुक्रवार तक होगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…