सरताज खान
गाज़ियाबाद: गाज़ियाबाद के एनएच पर एक सड़क दुर्घटना में एक स्कूल बस और गाड़ी के बीच हुई टक्कर से छह लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है।
योगी आदित्यनाथ के कार्यालय की ओर से किए गए ट्वीट के अनुसार ज़िला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को पूरा इलाज करवाने के लिए निर्देश दिए हैं। एडीसीपी (ट्रैफ़िक) आरके कुशवाहा ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि बस ड्राइवर दिल्ली के गाज़ीपुर से सीएनजी भरवाने के बाद गलत दिशा से आ रहा था।
उन्होंने बताया कि हादसे की शिकार टीयूवी गाड़ी मेरठ की ओर से आ रही थी और गुरुग्राम जा रही थी। उन्होंने कहा कि हादसे के पीछे ड्राइवर की गलती थी और उन्हें पकड़ लिया गया है। गाड़ी में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे और बस में कोई भी स्कूली छात्र नहीं था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…