अनुराग पाण्डेय
डेस्क: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी न करने को लेकर दिल्ली पुलिस की आलोचना की है। मालीवाल ने कहा है कि ‘पूरा देश जानता है कि बृजभूषण शरण सिंह के ऊपर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। ऐसे में देश की महिला पहलवान जिन्होंने देश के लिए बड़े-बड़े मेडल जीते हैं वो सब सामने आ गई हैं और उन्होंने बताया है कि कैसे बृजभूषण शरण सिंह ने उनका यौन शोषण किया।’
स्वाति मालीवाल ने कहा कि ‘एक महीने तक वो सड़कों पर बैठी रहीं, रोती रहीं, गिड़गिड़ाती रहीं और दिल्ली पुलिस से मांग करती रहीं कि इस आदमी को गिरफ़्तार करो। लेकिन दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ़्तार नहीं किया।‘ स्वाति मालीवाल ने कहा कि ‘अब दिल्ली पुलिस ने ख़ुद बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ चार्जशीट दायर की है जिसमें उसने बताया है कि बृजभूषण ने लड़कियों का कैसे यौन शोषण किया।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…