यश कुमार
डेस्क: पश्चिम बंगाल में हुवे पंचायत चुनावो में भारी हिंसा पर भाजपा टीएमसी प्रमुख पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर लगातार हमलावर है। तीन दिनों की ख़ामोशी के बाद आज ममता बनर्जी ने जवाब देते हुवे भाजपा को मणिपुर और असम हिंसा की ख़ामोशी के लिए सवालो के घेरे में लिया है।
इसके पहले पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में हुई भारी हिंसा की जांच करने के लिए बीजेपी ने वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद की अगुवाई में एक टीम पश्चिम बंगाल भेजी है। इसके जवाब में टीएमसी ने मणिपुर में अपनी पार्टी की ओर से टीम भेजने का ऐलान किया था। बुधवार को प्रसाद ने ममता बनर्जी पर लोकतंत्र को शर्मसार करने के आरोप लगाए और कहा कि ‘इतनी भारी जीत के बाद भी प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी क्यों मीडिया के सामने जीत की खुशी भी साझा नहीं कर पा रही हैं।’
ममता ने कहा कि ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतने लोग मारे गए। मैंने पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।’ ममता बनर्जी ने कहा कि मारे गए 19 लोगों के परिजनों को दो लाख रुपये का मुआवज़ा और स्पेशल होम गार्ड की नौकरी दी जाएगी और इसमें पार्टी के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। मारे गए लोगों में 10 टीएमसी से हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…