ए0 जावेद
वाराणसी: पीएम मोदी कुछ परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए आज शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे। इस दरमियाना सभा को संबोधित करते हुवे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कि ‘काशी के लोग मुझे सिखा देते हैं, मैं उन्हें कुछ सिखा नहीं सकता।’ उन्होंने वाराणसी में हुई जी20 बैठक का ज़िक्र किया और कहा कि उन्हें यकीन है कि काशी के लोग सब संभाल लेंगे।
उन्होंने कहा कि ‘2014 से पहले भ्रष्टाचारी और परिवारवादियों के सरकारों के दौरान ऐसा ही कारोबार चलता था। बजट की बात आती थी तो घाटे का, नुक़सान का ही बहाना होता था लेकिन आज ग़रीब कल्याण हो या इंफ्रास्ट्रक्चर बजट की कमी नहीं है।’ भारतीय रेल का ज़िक्र करते हुवे प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘बीते नौ सालों में आए परिवर्तन का सबसे बड़ा उदाहरण भारतीय रेल का है। 2006 में ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (मालगाड़ियों के लिए विशेष परियोजना) में शुरू हुई थी, लेकिन 2014 तक एक किलोमीटर ट्रैक भी नहीं बन पाया था। बीते नौ सालों में इसका बड़ा हिस्सा पूरा हो चुका है।’
उन्होने कहा कि ‘50 साल पहले देश में राजधानी एक्सप्रेस चलाई गई, लेकिन इतने सालों में भी ये केवल 16 रूटों में ही चल पाई है। इसी तरह शताब्दी 30-35 साल पहले चली, लेकिन ये भी 19 रूटों पर ही चल रही है। इनसे अलग वंदे भारत एक्सप्रेस है जो चार साल में 25 रूट पर चलनी शुरू हो चुकी है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…