शाहीन बनारसी
डेस्क: मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र करके दौड़ाने और यौन उत्पीड़न वाले वीडियो पर पीएम मोदी और सुप्रीम कोर्ट ने सख़्ती दिखाई है। मॉनसून सत्र शुरू होने के पहले दिन पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं मुख्यमंत्रियों से अपील करता हूं कि वो मां-बहनों की रक्षा के लिए कदम उठाएं।’ राजस्थान, छत्तीसगढ़, मणिपुर का ज़िक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘घटना चाहे किसी भी राज्य की हो, सरकार चाहे किसी की भी हो, नारी के सम्मान के लिए राजनीति से ऊपर उठकर काम करें।’
कांग्रेस प्रवक्ता बोलीं, ‘मणिपुर पर पीएम कहते हैं कि उनका दिल दुख से भरा है और क्रोध है। वो कहते हैं कि इससे 140 करोड़ लोगों की बेइज़्ज़ती हो रही है। इससे बाद वो राजस्थान और छत्तीसगढ़ पर गंदी और घिनौनी राजनीति करने लगते हैं। शर्म आनी चाहिए आपको मोदी जी।’ पीएम मोदी ने संसद के बाहर से महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर लगभग दो मिनट तक बात की थी। इससे पहले पीएम मोदी संसद सत्र में पेश किए जाने वाले बिलों के बारे में बता रहे थे।
इस पर घेरते हुए सुप्रिया बोलीं, ‘उस वीडियो को देखने के बाद आपके पास बस 36 सेकेंड का वक्त है तो ये देश का दुर्भाग्य है कि आप भारत के पीएम हैं। अगर आपने वक्त रहते मणिपुर के मुद्दे पर कार्रवाई की होती या बोले होते तो 77 दिनों के पुराने वीडियो को देखकर देश की आत्मा कांप नहीं उठती।’ सुप्रिया ने कहा, ‘संस्थाएं, पुलिस आपके पास है। बीरेन सिंह को बर्खास्त करना आपके हाथ में है। सच ये है कि आज इस देश की हर औरत निर्वस्त्र महसूस कर रही है। लगता है कोई शरीर ही नहीं आत्मा को भी नोच रहा हो। प्रधानमंत्री जी, चार मई के इस वीडियो की खबर आपको अब लग रही है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…