मो0 सलीम
डेस्क: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मणिपुर में महिलाओं के यौन उत्पीड़न मामले में बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने कहा, ‘राहुल गांधी मणिपुर जा सकते हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्यों नहीं जा सकते हैं? कौन है इस देश का प्रधानमंत्री? अगर विपक्ष के लोग वहां जाते हैं, चीज़ों को समझते हैं और समाज में संदेश देते हैं कि हिंसा नहीं होना चाहिए तो पीएम क्यों नहीं जा सकते?’
तेजस्वी यादव ने कहा कि ‘मणिपुर और देश के लोग देख रहे हैं कि वहां सब जल रहा है। अगर मणिपुर में विपक्ष की कोई सरकार होती तो आप अंदाज़ा नहीं लगा सकते हैं कि वहां कौन-कौन सी एजेंसियां घुस गई होतीं। जो गोदी मीडिया है, वो क्या कुछ बोलने लगती है।’ तेजस्वी ने कहा ‘देश का प्रधानमंत्री खामोश रहे, सुप्रीम कोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ा। क्या यही अच्छे दिन हैं, इसी के लिए पीएम मोदी को वोट दिया गया था।’
सुप्रीम कोर्ट इस मामले में 28 जुलाई शुक्रवार को सुनवाई करेगा। चीफ़ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा, ‘सरकार को इस मामले में दखल देना चाहिए और एक्शन लेना चाहिए। ये पूरी तरह अस्वीकार्य है। ये घटना बेहद परेशान करने वाली है। ये संविधान और मानवाधिकारों का उल्लंघन है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…