रेहान अहमद
डेस्क: भारत में तैनात अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने अब से कुछ घंटे पहले मणिपुर में महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न किए जाने पर टिप्पणी की है। गार्सेटी ने अमेरिकी राजधानी वॉशिंगटन में दिए इस बयान में कहा है कि उनकी संवेदनाएं भारत में रहने वाले लोगों के साथ हैं।
समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए गार्सेटी ने कहा, “हमारी संवेदनाएं भारतीय लोगों के साथ हैं। लेकिन ये भारत का एक आंतरिक मसला है और हम मानव होने के नाते इस तरह के दर्द और पीड़ा के प्रति अपनी संवेदना जता रहे हैं।”
बताते चले कि मणिपुर की महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न का वीडियो बीते बुधवार सोशल मीडिया पर नज़र आया था। इस वीडियो में दो महिलाओं के साथ कुछ लोगों की भीड़ यौन उत्पीड़न करती दिख रही है। अब तक चार लोगों को गिरफ़्तार किया जा चुका है। मणिपुर में बीती तीन मई से मैतेई और कुकी समुदाय के बीच जारी हिंसा में अब तक 160 लोगों की जान गई है और हज़ारों लोग बेघर हो गए हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…