ईदुल अमीन
डेस्क: महिला पहलवानों के यौन उत्पीडन के आरोपी भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस के आरोप पत्र के बाद सिसायत तेज हो गई है। इस आरोप पत्र में पुलिस ने जिस प्रकार गवाही और साक्ष्य संकलित किये है, उससे कानून के जानकार बताते है कि बृजभूषण शरण सिंह पर कानूनी शिकंजा सख्त हो सकता है। कई कानून के जानकारो का मानना है कि इस मामले में बृज भूषण शरण सिंह को राहत मिलना मुश्किल है।
इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक महिला पत्रकार के सवाल पर भाजपा सांसद भड़क जाते है और उसको चुप……! कहकर आगे बढ़ने लगते है। उनका चुप कहने का अंदाज़ ऐसा था जैसे वह फटकार रहे हो। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बृजभूषण पत्रकार को फटकार लगाते हुए जब अपनी गाड़ी में बैठते हैं तो झटके से दरवाजा बंद करते हैं। इस दौरान पत्रकार का हाथ बाल-बाल बचता है, लेकिन उसका माइक दरवाजे से लगकर गिर जाता है।
वीडियो में दिख रही महिला पत्रकार टाइम्स नाउ चैनल की बताई जा रही है। उन्होंने बृजभूषण से इस्तीफे से संबंधित सवाल पूछा था, जिस पर उन्होंने पत्रकार को फटकारा था। यह पहली बार नहीं है कि बृजभूषण ने किसी पत्रकार को अपमानित किया हो। इससे पहले भी वह अपने घर में एक टीवी पत्रकार को साक्षात्कार देते हुए एक सवाल पर भड़क गए थे और उन्होंने पत्रकार को अपमानित कर वहां से जाने को कहा था।
इस बीच दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। अपने ट्वीट में वह लिखती हैं, ‘हद है बेशर्मी और गुंडागर्दी की। चलते कैमरा पर #Brijbhushan एक महिला पत्रकार से ऐसी बदतमीज़ी कर रहा है। जिस तरह इस आदमी को बचाया गया इसका हौसला अब सातवें आसमान पर है। इसे पता है कुछ भी कर लो कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता…’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…