तारिक़ खान
डेस्क: तेजस्वी यादव ने आज केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधते हुवे कहा है कि भाजपा एक वाशिंग मशीन है जिसमे जाते ही सभी साफ़ सुथरे हो जाते है। इस सम्बन्ध में उन्होंने महाराष्ट्र का उदहारण देते हुवे कहा कि छगन भुजबल पर चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। मगर अब वह भाजपा के साथ है तो वह धुल गए है। तेजस्वी कथित स्कैम ‘लैंड फॉर जॉब’ की चार्जशीट में अपना नाम होने पर जवाब दे रहे थे।
पत्रकारों से बात करते हुवे उन्होंने सवालिया अंदाज़ में कहा कि जब आप बीजेपी से जुड़ जाते हैं तो भ्रष्टाचारी नहीं रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि ‘महाराष्ट्र में कुछ दिन पहले छगन भुजबल पर चार्जशीट हुआ लेकिन अब भाजपा के साथ आ जुड़े हैं तो वो धुल गए हैं। क्या बीजेपी वाशिंग मशीन है?’ तेजस्वी ने कहा, ‘बीजेपी के लोगों को बिहार के विकास या जनता की कोई चिंता नहीं है। नियमानुसार सदन को चलने दिया जाना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जा रहा है। इन लोगों को जनता के मुद्दे से कोई मतलब नहीं है। इनका मक़सद हंगामा मचाना और सदन को नहीं चलने देना है। इनके नेता कोई तार्किक बात नहीं करते।’
बिहार के उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘यह कोई पहली चार्जशीट तो नहीं है और आख़िरी भी नहीं होगी। जिस दिन सरकार बनी थी। आठ अगस्त को ही हमने कहा था कि अब सरकारी जांच एजेंसियों का ये दुरुपयोग शुरू करेंगे। एक महीने पहले ही मैंने आप लोगों को बताया था कि मेरा नाम भी चार्जशीट में आएगा। क्योंकि 2024 के लोकसभा चुनाव में इन्हें डर है और पटना में जो महाजुटान हुआ लोगों का, इतनी बड़ी बैठक हुई उससे ये घबराए हुए हैं। क्योंकि बीजेपी अब जाने वाली है, ये जनता की, देशवासियों की मांग और पुकार है।’
शिक्षको के मुद्दे पर उठे सवाल का जवाब देते हुवे उन्होंने कहाकि ‘जहां तक शिक्षकों की बात है, माननीय मुख्यमंत्री जी ने स्पष्ट कर दिया है और वे इस मामले को स्वंय देख रहे हैं। जो भी शिक्षक नेता हैं, सब को बुला कर उनसे बात की जाएगी, संवाद किया जाएगा।’ उन्होंने कहा कि यहाँ माहोल थोडा अलग है। केंद्र सरकार पर तंज़ कसते हुवे तेजस्वी यादव ने कहा कि ‘एक प्रधानमंत्री हैं, किसान नाक रगड़ता रह गया सड़क पर, महिला पहलवान हैं जो ओलंपिक में मेडल जीत कर लाती हैं उनके साथ शोषण होता है लेकिन प्रधानमंत्री जी नहीं सुनते। लेकिन यहां माहौल अलग है।’
तेजस्वी यादव ने कहा कि ‘यहां लोकतंत्र है और हमें लोकतंत्र में विश्वास है। सब लोगों को बुला कर उनकी राय ली जाएगी और नियमानुसार जो काम होगा बिहार के हित के लिए, छात्रों के भविष्य के लिए, गुणवत्ता शिक्षा के लिए वो हम लोग निर्णय लेंगे।’ नई नौकरियों के सम्बन्ध में उन्होंने कहा कि ‘सरकारी नौकरियां निकल रही हैं। जल्द ही हम पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट में नौकरियां लाने जा रहे हैं। तो उन लोगों को भी पक्की नौकरी देने का काम करेंगे।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…