Others States

यमुना नदी उफान पर: दिल्ली में यमुना का पानी सड़कों तक आया, सीएम अरविंद केजरीवाल ने लोगों से की ये अपील

तौसीफ अहमद

डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर की वजह से कई मुख्य सड़कों पर पानी आ गया है। इनमें जीटी करनाल रोड, आईटीओ, कश्मीरी गेट, निगम बोध घाट रोड, पुराना लोहे वाला पुल जैसी जगहें शामिल है। दिल्ली के निचले इलाकों में बुधवार से ही पानी घुसना शुरू हो गया था। दिल्ली में बुधवार रात दस बजे यमुना का जलस्तर 208.08 मीटर दर्ज किया गया था, जिससे 45 सालों का रिकॉर्ड टूट गया।

इस बीच दिल्ली ट्रैफ़िक पुलिस ने एडवाइज़री जारी करते हुए लोगों को कुछ रास्तों से बचने की सलाह दी है। दिल्ली की यमुना नदी उफ़ान पर है और जलस्तर तेज़ी से बढ़ने की वजह से कई मुख्य सड़कों पर पानी भर गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से इन रास्तों पर न जाने की अपील की है।

जिन रास्तों पर पानी भरा है, उनमें जीटी करनाल रोड, आईटीओ, कश्मीरी गेट, निगम बोध घाट रोड, पुराना लोहे वाला पुल जैसी जगहें शामिल है। दिल्ली के निचले इलाक़ों में बुधवार से ही पानी घुसना शुरू हो गया था। केजरीवाल ने ट्वीट किया, “यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। अब पानी 208.46 मीटर पर पहुंच गया है। बढ़ते हुए जलस्तर के कारण यमुना के आसपास की सड़कों पर पानी आ गया है। आपसे अनुरोध है कि इन रास्तों पर न जाएं।”

कुछ निचले इलाकों में भी पानी घुस गया है। इस पर दिल्ली सीएम ने कहा है कि ऐसी जगहों से लोगों को निकाला जा रहा है। सीएम केजरीवाल ने लोगों से अपील की है कि “वो इस आपातकाल स्थिति में एक-दूसरे की हर संभव मदद करें।“

बताते चले कि इससे पहले बुधवार को सीएम केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखकर अपील की थी कि हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जाने वाले पानी की वजह से लगातार यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। ऐसे में हथिनीकुंड बैराज से पानी एक सीमित गति से ही छोड़ा जाए।

उन्होंने ये भी कहा कि दिल्ली में कुछ सप्ताह के भीतर जी 20 शिखर वार्ता होने जा रही है। ऐसे में देश की राजधानी में बाढ़ की ख़बर से दुनिया में अच्छा संदेश नहीं जाएगा।

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts