Others States

मुंबई के सांताक्रूज़ इलाके के होटल गैलेक्सी में लगी आग से 3 की मौत

शाहीन बनारसी (इनपुट: सायरा शेख)

डेस्क: मुंबई के सांताक्रूज इलाके के गैलेक्सी होटल में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो के घायल होने की सूचना है। आग के कारणों की जाँच किया जा रहा है। तीन की मौत दौरान इलाज होने की जानकारी निकल कर सामने आ रही है।

मीडिया से बात करते हुए अग्निशमन अधिकारी पीजी दुधल ने बताया, ‘आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आठ लोगों का हमने रेस्क्यू किया, जिसमें से तीन लोग घायल थे। घायलों को वीएन देसाई अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से जानकारी आई है कि उनकी मौत हो गई है। तीन लोगों की मौत हो गई है।’

उन्होंने बताया कि‘आग दूसरे मंजिल पर कमरा नंबर 204 में लगी थी। वहां से आग फैलकर तीसरी मंजिल तक पहुंच गई। आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है।’ आग के कारणों का अभी तक पता नही चला है। आग पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया गया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts