तारिक़ खान
डेस्क: विश्व हिंदू परिषद ने कल सोमवार को हरियाणा के नूंह ज़िले में अपनी जलाभिषेक यात्रा पूरी करने की घोषणा की है। प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी है लेकिन पिछली घटना को देखते हुए कई इंतजाम किए गए हैं। इस क्रम में जहां नुह में इंटरनेट बंद कर दिए गए है वही स्कूल भी बंद कर दिए गए है।
नूंह के डिप्टी कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, ‘हमने यात्रा के लिए कोई इजाजत नहीं दी है। हमने कल के लिए सभी इंतजाम कर लिए हैं। धारा 144 लागू कर दी गई है। फोर्स की तैनाती कर दी गई है।पैरामिलिट्री की 13 कंपनियां, हरियाणा सशस्त्र पुलिस की तीन कंपनियां और 657 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। कल इंटरनेट सेवा बंद रहेगी।’
डिप्टी कमिश्नर ने कहा, ‘प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि धारा 144 का उल्लंघन करने की कोशिश करने वालों के ख़िलाफ़ ज़रूरी कार्रवाई की जाएगी। हम उनके ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज कराएंगे। कल स्कूल और बाज़ार बंद रहेंगे।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…