तारिक़ आज़मी
वाराणसी: ज्ञानवापी मस्जिद प्रकरण में कथित व्यापारी नेता अजीत सिंह बग्गा द्वारा विवादित बयान देने और धार्मिक भावनाओं को आहात करने के संबध में अंजुमन इन्तेजामियाँ मसाजिद कमेटी के संयुक्त सचिव एसएम यासीन ने कल शाम शिकायती प्रार्थना पत्र कोतवाली पुलिस को देते हुवे अजीत सिंह बग्गा और उसके भतीजे गुनजीत बग्गा पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग किया है।
इस साक्षात्कार का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ और मुस्लिम समाज में इसको लेकर खासी नाराजगी दिखाई देने लगी। इस सम्बन्ध में अंजुमन इन्तेजामियां मसाजिद कमेटी ने सख्त आपत्ति दर्ज करवाते हुवे कमेटी के संयुक्त सचिव एसएम यासीन ने उच्चाधिकारियों को उक्त वीडियो भेज कर कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की मांग किया था। जिसके बाद विभागीय सूत्र बताते है कि कथित व्यापारी नेता अजीत सिंह बग्गा और गुनजीत सिह बग्गा को ऐसे बयानबाजी करने के लिए सख्त मना किया गया।
इस मामले में अंजुमन इन्तेजामियां मसाजिद कमेटी के संयुक्त सचिव एसएम यासीन ने अजीत सिंह बग्गा और गुनजीत तथा उक्त कथित अज्ञात पत्रकार और कैमरामैन के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कड़ी मुकदमा दर्ज करते हुवे कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग किया है। वही कोतवाली पुलिस ने तहरीर मिलने की पुष्टि किया है। साथ ही मिल रही जानकारी के अनुसार लगभग 24 घंटे बीत जाने के बावजूद अभी तक मामला दर्ज नही हुआ है।
इस सम्बन्ध में कमेटी के संयुक्त सचिव एस0एम0 यासीन ने पिछले वर्ष की एक घटना को याद दिलाते हुवे कहा कि वर्ष 2022 में हो रहे सर्वे के दरमियान जब दुसरे पक्ष द्वारा अपने सम्प्रदाय से सम्बन्धित नारे लगाये जा रहे थे, उस स्थिति में हमारे एक बुनकर भाई अब्दुल सलाम ने ‘अल्लाह-हु-अकबर’ का नारा लगा दिया था तो चंद मिनटों में ही उस बुनकर पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसको जेल भेज दिया गया था। दूसरी तरफ हमारे खिलाफ और हमारे ‘अल्लाह’ पर इमाम का यकीन न होने जैसे बाते कहकर अजीत बग्गा और गुलजीत बग्गा हमारी धार्मिक भावनाओं को भड़का कर शहर में दंगे करवाने का मंसूबा पाल रहा है। उसके ऊपर शिकायत के बाद भी ऍफ़आईआर में इतनी हिला हवाली हो रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…