Ballia

बलिया: हौसला बुलंद बदमाशो ने घर में घुस कर किया युवती की हत्या, मचा हडकम्प

उमेश गुप्ता

बलिया: बदमाशो के हौसले इतने बुलंद होते जा रहे है कि वह अपराध करने से ज़रा भी हिचकिचा नहीं रहे है। ऐसे ही हौसला बुलंद बदमाशो का मामला सामने आया है। सनसनीखेज घटना यूपी के बलिया जिले की है। जहाँ के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के रामपुरचिट गांव में आज सोमवार की अहल-ए-सुबह युवती के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हौसला बुलंद बदमाशों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। गोली चलने की आवाज से परिजनों की नींद खुली तो घर के आंगन में युवती का लहूलुहान शव मिला।

अहल-ए-सुबह हुई इस घटना से गांव में खलबली मच गई। परिजनों में कोहराम मचा है। घटना की सूचना पाकर एसपी एस आनंद भी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल की जांच की। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वारदात का कारण स्पष्ट नहीं है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार रामपुरचिट गांव निवासी हरेंद्र यादव की बेटी गुड़िया यादव (25) परिवार के साथ घर में थी। सावन के अंतिम सोमवार की पूजा के लिए वो अहल-ए-सुबह ही उठ गई थी। करीब चार बजे गोली चलने की आवाज से परिजनों की नींद खुली। कमरे से बाहर निकले तो देखा कि तीन लोग दीवार फांद रहे हैं। आंगन में गुड़िया निढाल पड़ी थी। उसके सिर के चिथड़े  उड़ गए थे। अंधेरा होने के कारण बदमाशों को कोई पहचान नहीं सका।

घटन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौके पर एसपी एस आनंद, एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी, सीओ सदर अशोक मिश्रा, थाना प्रभारी आरएस नागर पहुंचे और  परिजनों से घटना की जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य संकलन किया। युवती स्नातक उतीर्ण थी। वो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटी थी। परिजन उसकी शादी के लिए रिश्ता तलाश रहे थे।

एसपी एस आनंद ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। परिवार वाले घटना के पीछे का कारण नहीं बता पा रहे हैं। तीन के खिलाफ परिजनों ने तहरीर दी है।  कई बिन्दुओं पर जांच पड़ताल और संदिग्धों से पूछताछ चल रही है। जल्द ही घटना के पीछे के कारणों का पता कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts