UP

जौनपुर: कार सवार युवक पर बदमाशो ने किया फायरिंग, हालत गंभीर

अनुराग पाण्डेय

डेस्क: कल रविवार की देर रात कार सवार युवक पर बदमाशो ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दिया। घटना जौनपुर जिले के लाइनबाजार थाना क्षेत्र के नईगंज के पास का है। ताबाड़तोड़ फायरिंग में एक गोली युवक के पेट में लगी। घटना की सुचना जैसे ही पुलिस को प्राप्त हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार बक्शा थाना क्षेत्र के खुंशापुर गांव निवासी नितेश सिंह (25) जौनपुर से अपनी कार से रात करीब 12 बजे घर लौट रहा था तभी नईगंज तिराहे के पास कुछ बदमाशों ने उनकी कार को लक्ष्य कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पेट में गोली लगने से नितेश सिंह घायल हो गया। गोलियों की आवाज से इलाके में सनसनी मच गई।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। सीओ सिटी कुलदीप कुमार गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पांच से छह राउंड फायरिंग हुई। बदमाश स्कार्पियो पर सवार थे। वारदात का कारण साफ नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Banarasi

Recent Posts

कल करेगे अरविन्द केजरीवाल समर्पण, वीडियो बयान जारी कर कहा ‘देश को तानाशाही से बचाने के लिए जेल जा रहा हु, मुझे फक्र है’

मो0 कुमेल डेस्क: कथित शराब घोटाले में अंतरिम ज़मानत पर रिहा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद…

9 hours ago

आज़म खान की सज़ा पर बोली उनकी पत्नी तन्जीन फातिमा ‘सबूतों के आधार पर सजा नही हुई है, बल्कि सजा देना था इसीलिए सज़ा हुई है’

एच0 भाटिया रामपुर: गुरुवार को समाजवादी पार्टी के नेता आज़म ख़ान को रामपुर के एमपी…

10 hours ago

वाराणसी: पोलिंग के दिन कई कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने लिया निगरानी में, बोले अजय राय ‘ये लोकतंत्र की हत्या है’

तारिक़ आज़मी वाराणसी: आज लोकसभा चुनाव 2024 के 7वे और अंतिम चरण में वाराणसी में…

14 hours ago

लोकसभा चुनाव: UP में 1 बजे तक 39.31% मतदान, महराजगंज में सबसे अधिक, गोरखपुर में सबसे कम हुआ मतदान

शफी उस्मानी वाराणसी: बढती गर्मी के बीच चुनाव की सरगर्मियां भी छाई हुई है। इसी…

15 hours ago