तारिक़ खान
डेस्क: राजस्थान में 28 अगस्त की रात दो दलित युवकों की वाहन से कुचलकर हत्या करने का मामला सामने आया है। इस मामले में किशनाराम नामक शख़्स गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसके परिवार ने शिकायत दर्ज कराई है। मृतक चुन्नीलाल, राजूराम और किशनाराम एक ही परिवार के सदस्य हैं।
उन्होंने कहा, ‘इस मामले में तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।’ मृतकों के रिश्तेदार बाबू लाल ने कहा है कि ‘पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ़्तार नहीं किया है। इसलिए हम सीबीआई से जांच की मांग, मुआवजा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।’ कुचामन सिटी थाना अध्यक्ष सुरेश कुमार को इस मामले में जांच करने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।
सुरेश कुमार ने अब तक हुई जांच के बारे में मीडिया से बात करते हुवे कहा है कि ‘घटना सड़क किनारे से नीचे की है। गाड़ी टक्कर के बाद ऊपर से निकाली गई है। बार-बार कुचलने का मामला शुरुआती जांच में सामने नहीं आया है।’ उन्होंने बताया, ‘इस मामले में हमने अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया है। अभी हमारी जांच चल रही है।’ उन्होंने ये भी बताया है कि ‘यह हत्या है। हम हत्या के एंगल से ही जांच कर रहे हैं। इसमें हत्या का ही मुक़दमा भी दर्ज किया गया है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…