तारिक़ खान
डेस्क: रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को भारतीय सेना की तरफ से सर्जिकल स्ट्राइक की खबरों का खंडन किया है। मंत्रालय ने कहा कि भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के बालाकोट में LoC पर पाकिस्तानी आतंकियों की घुसपैठ रोकी थी। लेकिन ये कोई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं थी। मंत्रालय ने इस संबंध में 22 अगस्त को एक अधिकारिक बयान जारी किया। उसके मुताबिक, सेना को जानकारी मिली थी कि दो आतंकी हमीरपुर इलाके के रास्ते भारतीय इलाके में घुसने की कोशिश कर रहे थे। ये आतंकी खराब मौसम और घने जंगली इलाके का फायदा उठाकर घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे।
खुद को नम्बर वन कहने वाले दैनिक समाचार पत्र दैनिक जागरण ने समाचार छापा था कि पाकिस्तान पर एक और सर्जिकल स्ट्राइक की है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा गया था कि भारतीय सेना ने 19 अगस्त की रात LoC पार करके पाकिस्तानी आतंकियों के चार लॉन्च पैड को तबाह कर दिया। रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया था कि इस सर्जिकल स्ट्राइक में 7 से 8 आतंकियों की मौत हुई है। अभियान में हिस्सा लेने वाले भारत के सभी जवान सुरक्षित लौट आए हैं। मंत्रालय ने इसी रिपोर्ट का खंडन किया है।
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर पुलिस और कई इंटेलिजेंस एजेंसियों से घुसपैठ की खबर मिली थी। उसमें बताया गया था कि कुछ आतंकी बालाकोट में LoC पार करके भारतीय इलाके में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। खबर मिलते ही पहले उस इलाके में सर्विलांस ग्रिड को हाई अलर्ट पर रखा गया। फिर सैनिकों ने घात लगाकर हमले भी किए। गोलीबारी सुनकर आतंकी धुंध-कोहरे और घने जंगली इलाके का फायदा उठाते हुए भागने की कोशिश कर रहे थे। इस गोलीबारी में जख्मी होकर एक आतंकी सीमा रेखा के पास ही गिर गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…