शाहीन बनारसी
डेस्क: आज सोमवार को बलिया के सुखपुरा में हुई एक कथित दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना सुखपुरा थाना क्षेत्र स्थित हनुमानगंज चौकी के पास की है। वीडियो में दिख रही बस यहां के सेंट जेवियर्स स्कूल की बताई गई है। दुखद संयोग ये कि स्कूल बस ने एक स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक की ही जान ले ली। घटना में मृत व्यक्ति इलाके के कंपोजिट विद्यालय का प्रिंसिपल था।
15 सेकेंड के इस वीडियो में एक चीज हैरान कर गई। जिस समय बस ने टीचर को कुचला उसी वक्त गाड़ी के गेट के पास खड़ा एक व्यक्ति ये पूरी घटना देखता रहा। एक्सीडेंट होते ही पास में खड़ा एक आदमी चिल्लाता है। लेकिन बस ड्राइवर इतने में बस आगे बढ़ा देता है और बाइक सवार पिछले पहिए से भी कुचल कर मारा जाता है। ये पूरा घटनाक्रम वीडियो के रूप में सोशल मीडिया पर वायरल है।
घटना अथवा दुर्घटना के बीच फंसे इस मामले की जानकारी इलाके में मौजूद लोगों पुलिस को दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद इलाके के लोगों ने कहा कि ये कोई हादसा नहीं, हत्या है।
इस सम्बन्ध में सीओ एस0 एन0 वैभव पाण्डेय ने बताया कि पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और शव को अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने आगे बताया कि मृतक व्यक्ति के परिवार के बयान के आधार केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं घटना में शामिल बस और बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…