आफ़ताब फारुकी
डेस्क: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे बेहला चौराहे पर एक ट्रक की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने जम कर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस के साथ भिड़ गए। उत्तेजित लोगों ने शव को सड़क पर रख कर प्रदर्शन किया और पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद उस पर पथराव किया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, दूसरी कक्षा में पढ़ने वाला एक छात्र अपने पिता के साथ स्कूल जा रहा था। उसी समय तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। लोगों के मुताबिक इस घटना में पुत्र ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल पिता ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ा।
लोगों का आरोप है कि इस चौराहे के आसपास कई स्कूल होने के बावजूद पुलिस अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतती है। स्थानीय लोगों और पुलिस वालों के बीच हिंसक झड़प के कारण यह इलाका युद्धक्षेत्र में बदल गया। बाद में पुलिस की एक विशाल टुकड़ी ने मौके पर पहुंच कर हालत पर काबू पाया। सुबह का समय होने के कारण उस इलाके में ट्रैफिक अस्त-व्यस्त हो गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…