Others States

हरियाणा के नूंह में भड़की सांप्रदायिक हिंसा के बाद हरियाणा सरकार ने जिले के एसपी वरुण सिंगला का किया ट्रांसफर

आदिल अहमद

डेस्क: हरियाणा के नूंह में सोमवार को भड़की सांप्रदायिक हिंसा के बाद हरियाणा सरकार ने जिले के एसपी वरुण सिंगला का ट्रांसफर कर दिया है। उन्हें नूंह से हटाकर अब भिवानी जिले का एसपी बनाया गया है, वहीं भिवानी के एसपी नरेंद्र बिजारनिया को नूंह जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पिछले कुछ दिनों से वरुण सिंगला छुट्टी पर चल रहे थे। उनकी गैरमौजूदगी में नरेंद्र बिजारनिया को नूंह का अतिरिक्त चार्ज दिया गया था। हरियाणा में हुई हिंसा के अभियुक्तों पर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। अब तक पांच जिलों में 90 से ज्यादा एफआईआर और 170 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं नूंह में हिंसा के बाद से कर्प्यू लगा हुआ है और इंटरनेट पर रोक भी जारी है।

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts